
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी:- दिनांक 03.12.2023 को विधानसभा निर्वाचन 2023 मतगणना होने के कारण सुबह 07.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक बैकुण्ठपुर कोरिया की ओर से आने वाली भारी वाहनो (ट्रक, ट्रेलर एवं अन्य वाहन) को कठौतिया के पास रोका जावेगा। बैकुण्ठपुर कोरिया की ओर से आने वाली सवारी वाहन तथा अन्य वाहन ईमली गोलाई तिराहा लालपुर रोड से होते हुए बस स्टैण्ड के रास्ते मनेन्द्रगढ़ में प्रवेश करेगे।
वहीं मध्यप्रदेश से आने वाले समस्त भारी वाहनो को घुटरीटोला बेरियर के उस पार रोका जावेगा एवं मध्यप्रदेश की ओर से आने वाली सवारी वाहन तथा अन्य वाहन बस स्टैण्ड मनेन्द्रगढ़ के रास्ते ईमली गोलाई तिराहा लालपुर रोड से गन्तव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। समस्त भारी वाहनों तथा सवारी वाहनों का मुख्य मार्ग मनेन्द्रगढ़ की ओर प्रवेश पूर्णतःप्रतिबंधित रहेगा।
