
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी:- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शिक्षा विभाग द्वारा व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत छात्रों का औद्योगिक भ्रमण आईसेक्ट(AISECT ) कंप्यूटर सेंटर बस स्टैंड में कराया गया। आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर बस स्टैंड मनेन्द्रगढ़ में पिछले 29 वर्षों से कंप्यूटर अध्ययन के क्षेत्र में विभिन्न छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें जागरुक कर रहा हैं।राज्य सरकार की योजना के आधार पर छात्रों के सर्वांगीण विकास और कंप्यूटर के बढ़ते महत्व को बताने तथा उनके भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु कंप्यूटर की जानकारी देने के लिए आईसेक्ट संस्था के सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसी के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं जिसमें विशेष रूप से 10वीं 11वीं और 12वीं के छात्राएं उपस्थित रहीं।छात्राओं को संबोधित करते हुए आईसेक्ट मनेन्द्रगढ़ संस्था के संचालक संजीव सिंह ने कह कि नई शिक्षा नीति के तहत कंप्यूटर के विभिन्न कोर्सों की उपयोगिता के साथ आने वाले भविष्य में कंप्यूटर सभी क्षेत्रों के लिए अनिवार्य हो जाएगा। उन्होंने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार आने वाले समय में इसकी उपयोगिता दिन प्रतिदिन बढ़ती जाएगी इसलिए सभी छात्र- छात्राओं को कंप्यूटर अध्ययन के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस सेमिनार में आईसेक्ट के सभी स्टाफ और विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षा एवं आजीविका से संबंधित प्रश्नों का सवाल- जवाब सत्र संचालित किया गया,जहां विद्यालय की छात्राओं ने औद्योगिक भ्रमण कर विभिन्न प्रकार की जानकारी को अर्जित किया।औद्योगिक भ्रमण के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर, नौकरी के अवसर और स्टार्टअप से संबंधित विद्यार्थियों को जानकारी दी गई, जिससे विद्यार्थी उत्साहित थे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह, टी विजय गोपाल राव, व्यावसायिक प्रशिक्षक चंदन कुमार केवट उपस्थित रहे। आगामी वर्षों में व्यावसायिक शिक्षा की एक अलग पहचान पूरे भारतवर्ष में होगी, जिससे विद्यार्थी न केवल शिक्षित होंगे बल्कि अपने जीवन उपार्जन के लिए भी इसका उपयोग करेंगे।जीविका में इसके महत्वपूर्ण योगदान से संबंधित जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य,विद्यालय के सभी स्टाफ, कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर व स्टाफ ने विद्यार्थियों को उनके सुनहरे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
