
बिप्लब कुण्डू
पखांजूर:- कांकेर जिले के कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने पर बी.एल.ओ गणेश दास के साथ सेल्फी लेकर बच्चों से किया गया वादा पूरा किया। विधानसभा चुनाव 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान कार्यक्रम दुर्गकोंन्दल में रखा गया। इस कार्यक्रम में बी.एल.ओ से अधिक मतदान का कारण पूछा गया। जिसमें बी.एल.ओ गणेश दास की रोचक कहानी रही। वे जब घर मे चुनाव संबंधित कार्य कर रहे थे तब उनके बेटी ने पूछा कि आप चुनाव का काम रात रात भर क्यों करते हो तो गणेश दास ने अपने बच्चों से कहा है कि अगर मेरे मतदान केंद्र में 93 प्रतिशत मतदान होता है तो कलेक्टर मैडम मेरे साथ सेल्फी लेंगी। ऐसा मैडम में बी.एल.ओ. के बैठक में वादा की है। पापा आप बहुत मेहनत करो और 93 प्रतिशत वोटिंग कराकर कलेक्टर मैडम के साथ फ़ोटो खिंच कर हमें दिखाना।बच्चों से किया गया वादा को जुनून मानकर बी.एल.ओ गणेश दास ने कमलपुर एवं कोयगांव में मतदान अधिक से अधिक करने के लिए घर घर जाकर लोगो को प्रेरित किया जो मतदाता दूसरे शहर या राज्य में थे उनसे संपर्क किया। जिससे उनको सफलता मिली है।

मतदान के पहले दिन उस गांव में एक परिवार में एक बच्चे का मृत्यु हो गया।जिसमें परिवार के 6 मतदाता एवं पड़ोसी के करीब 15 मतदाता मतदान करने नही आने वाले थे। बी.एल.ओ गणेश दास ने उस परिवार में जाकर ढाँढस बांधा जिससे परिवार उत्साह से मतदान किया।कुछ समय के लिए मतदान केंद्र में सब भावुक भी हो गए थे।इस प्रकार पूरा अनुभव कलेक्टर मैडम एवं इस कार्यक्रम में बी.एल.ओ गणेश दास ने साझा किया।कमलपुर में 92.85 प्रतिशत मतदान पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने उत्कृष्ट कार्य करने पर गणेश दास को प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया।एवं बच्चों से किया गया वादा पर कलेक्टर ने गणेश दास के बच्चों के लिए संदेश भेजा कि अगर उनके बच्चे 10 वीं या 12वीं में टॉप टेन में जगह बनाता है तो कलेक्टर अपने पैसे से फ्लाइट से दिल्ली घूमने का खर्चा देगी।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्मान कार्यक्रम दुर्गकोंन्दल में रखा गया था।इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल, पखांजूर एस.डी.एम अंजोर सिंह पैकरा,पखांजूर तहसीलदार कुलदीप ठाकुर,प्रखर चंद्राकर, प्रतीक जैन,अशोक मार्बल,आदि उपस्थित थे।
