
बिप्लब कुण्डू
पखांजूर:- नक्सलियों ने अचीनपुर में मचाया तांडव,कंदाड़ी उपसरपंच को मारने की लिया जिम्मेदारी,मोबाइल टावर में किया आगजनी,डामर सड़क को कई जगह से काटा भारी मात्रा में लगाया बैनर पोस्टर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों की गतिविधियां तेज हो गया है,रोजाना अलग अलग स्थानों पर नक्सली बैनर पोस्टर लगाकर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। वहीं बीती रात नक्सलियों की कायराना हरकत अचीनपुर में देखा गया है जिससे ग्रामीणों को यातायात एवं संचार व्यवस्था बंद होने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बतादे की पखांजुर अनुविभाग के छोटेबेटियां थाना क्षेत्र के अचीनपुर गांव एवं बुरखा गांव में तांडब मचाया हैं।

नक्सलियों ने संगम से अचीनपुर तथा अचीनपुर से बेटियां पहुंच डामर सड़क को कई जगह से काट दिया है नक्सलियों ने बुरखा गांव में लगा हुआ टेलीफोन टावर को भी जला दिया है चारो तरफ नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाया है,वही नक्सलियों के परतापुर एरिया कमेटी ने कंदाड़ी के उपसरपंच रामसू कचलामी को जन अदलात लगाकर मारने की जिम्मेदारी लिया है।

नक्सलियों ने एक पर्चे में कंदाड़ी के उपसरपंच रामसू कचलामी पर एक व्यक्ति को नक्सलियों के नाम पर हत्या करना पुलिस की मुखबिरी करना सरेंडर करवाना सरकारी योजनाओं पर अमल करने के आरोप में जनअदालत में मृत्यु दंड देने की जिक्र किया है। घटना के बाद अचीनपुर एवं बुरखा गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है,सड़क काट देने एवं टेलीफोन टावर जला देने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,ग्रामीणों ने बताया बीती रात को जबरदस्त धमाको की आवाज भी सुनाई दिया है,वही घटना स्थल की सर्चिंग के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की टीम निकल गए हैं।
