
महासमुंद:- लोगो की बेहतर सेहत और जागरूक करने के साथ उनकी इम्यूनिटी सिस्टम को और मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, खेल संघ तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन स्थनीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में 2 दिसंबर शनिवार को सुबह 7 से 8:30 बजे तक किया जजायेगा ।जिसमें हैंडबाल, हॉकी, खो खो, कबड्डी, नेटबॉल, रस्साकसी, फुटबॉल, बॉल बैडमिंटन, नेटबॉल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, क्रिकेट, कराते खेल के साथ पारंपरिक गतिविधियां आयोजित किया जाएगा। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने सभी खेलप्रेमियों और आम नागरिकों से अपील किया है कि आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।
