नोडल ने सभी समिति प्रबंधकों को बेमौसम बारिश से बचाव के दिये निर्देश ।

महासमुंद :-  मौसम की बदलते तेवर से किसान व सोसाइटी प्रबंधक चिंतित है। तीन दिनों की छुट्टी के बाद सोसाइटी में धान की आवक हुई है। अब आवक सोसाइटी में बढ़ने लगा है ।वहीं धान की कटाई जोर पकड़ रहा है। लेकिन मौसम में आई बदलाव से किसान चिंतित हो गए हैं ।दो दिनों से बदली के कारण सोसाइटी में स्टेट लगाकर तिरपाल से ढकने का काम किया गया है। नोडल ने सभी समिति प्रबंधकों को बेमौसम बारिश से बचाव के निर्देश दिए हैं। वैसे सभी सोसाइटियों में बेमौसम बारिश की स्थिति में बचाव की पुख्ता तैयारी है। समिति प्रबंधकों का कहना है कि अभी प्रारंभिक स्थिति में तो ज्यादा मुश्किलें नहीं है ।लेकिन उठाओ नहीं होने पर समस्या बढ़ेगी झालखम्हेरिया समिति के व्यवस्थापक भोजराज साहू ने बताया कि यहां बंपर लिमिट 3000 है प्रतिदिन 3000 कैट की आवक अब होने लगी है। 6000 कट्टा खान का सटीक लगाकर तिरपाल से ढका गया है। धीरे-धीरे धान की आवक बढ़ने लगी है। इसी तरह बरोंडाबाजार समिति के व्यवस्थापक राजेश साहू ने बताया कि मौसम के बदलाव को देखते हुए स्टेट लगाकर तिरपाल से ढका गया है। यहां अब तक 13 ,489 कट्टा धान की खरीदी की गई है बंपर लिमिट 11400 प्रिंटर है उठाओ के नाम पर केवल दो ट्रक धान का ही उठाओ हुआ है ।यह सारना धान की आवक ज्यादा है। इसका डीओ अभी नहीं काटा है ।दूसरी ओर किसान मान रहे हैं की बदलि की स्थिति में धान कटाई में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा ।किंतु यदि बदली बारिश में बदलता है तो धान कटाई प्रभावित होगा और जमीन सूखने के बाद ही धान कटाई की स्थिति बनेगी बाहर बदली से किसान चिंतित है। वैसे मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात से बूंदाबूंदी की संभावना है।