सट्टा पट्टी और नगद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :-सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी और नगद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिपरिया में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी काट रहा है।मुखबिर के बताए स्थान में नगर निरीक्षक ने स्टाफ के साथ दबिश दी,जहां पर बिंदेश्वर प्रसाद पनिका द्वारा सट्टा पट्टी का खेल खिलाया जा रहा था।पुलिस ने आरोपी बिंदेश्वर प्रसाद पनिका के पास से सट्टा पट्टी के साथ नगद सात हजार चार सौ पचास रुपए जप्त कर थाना लाकर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।संपूर्ण कार्यवाही में नगर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक किशन चौहान,प्रधान आरक्षक हितेश्वर राजवाड़े, महिला आरक्षक बिनको एक्का,आरक्षक उत्तम कश्यप,अरविंद मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।