
रायपुर :- चना सर्दियों के मौसम में उगने वाला एक साग है। चने की कोमल-मुलायम और छोटी पत्तियों का सेवन साग के तौर पर किया जाता है। इन पत्तियों में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबरके अलावा आयरन और कैल्शियम प्रमुख हैं। चने का साग खाने से इन सब पोषक तत्वों का फायदा शरीर को प्राप्त हो सकता है। यहां पढ़ें चने के साग के सेवन के स्वास्थ्य लाभ।
चने के साग के सेवन से होने वाले सेहत लाभ:-
ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए चने का साग (Chane ka saag) खाना लाभकारी माना जाता है क्योंकि, इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर और प्रोटीन पाचन शक्ति बढ़ाने, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और क्रेविंग्स कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे ब्लड शुगर लेवल को मैनेजकरने में भी सहायता हो सकती है।
बढ़ती है रोग-प्रतिरोधक शक्ति
सर्दियों में इम्य़ूनिटी कमजोर होने से बार-बार सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कमजोर इम्यूनिटी में वायरल बीमारियों के साथ-साथ संक्रमण की चपेट में आने का खतरा भी काफी अधिक होता है। ऐसे में चने का साग जैसी मौसमी सब्जियों के सेवन से लाभ होता है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाते हैं जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढती है।
चने की पत्तियों के सेवन से होते हैं ये भी फायदे
यह डाइजेशन बूस्ट करता है जिससे कॉन्स्टिपेशन की समस्या से राहत मिल सकती है ।
फाइबर से भरपूर चने का साग खाने से वेट लॉस में भी मदद हो सकती है ।
चने की पत्तियों में स्किन के लिए फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई होते हैं जिससे स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है।
आंखों के मसल्स को मजबूती मिलती है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और वे स्वस्थ भी रहती हैं।
