नक्सली हमले में शहीद हुवे जवानों को दी श्रद्धांजलि
नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुवे आर पार की लड़ाई की आवश्यकता-रामू राम साहू

जामगांव(फिंगेश्वर):- बस्तर जिला के बीजापुर नक्सल प्रभावित तर्रेंम थाना क्षेत्र के जोन्नागुड़ा के जंगल में शनिवार दोपहर पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हुवे जवानो को ग्राम जामगांव के हृदयस्थल बस स्टैंड ग्राम पंचायत भवन के सामने में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रज्जवलित कर विनम्र श्रध्दांजली दी गई।उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि नक्सलियों के द्वारा बार बार कायराना हरकत कर हमारे देश के जवानों के साथ पीठ पीछे वार किया जा रहा है, यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है,ऐसे में अब राज्य सरकार को चाहिये कि वो केंद्र सरकार के साथ तालमेल बिठाकर और उनका मार्गदर्शन लेकर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके साथ आर पार की लड़ाई लड़े, ओम साईं सेवा समिति एवं व्यापारी संघ जामगांव के अध्यक्ष दशरथ सिन्हा ने कहा कि देश के जांबाज वीर सिपाहियों का अपमान अब छत्तीसगढ़ की जनता नही सहेगी,जिस प्रकार से कायरो की तरह नक्सली हमारे जवानों पर छुप कर हमला कर रहे है उन्हें उनकी ही भाषा मे जवाब देने की आवश्यकता है।
उक्त श्रद्धांजलि सभा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामू राम साहू जी, रूपेंद्र साहू जी जिला संघ कार्यवाहक , श्री अरुण सिन्हा जी सरपंच जामगांव एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष फिगेश्वर, श्री मिंजुन साहू मंडल महामंत्री फिंगेश्वर,श्री प्रेमलाल टोडर भाजयुमो जिला मंत्री, श्री दशरथ सिन्हा जी ओम साई सेवा समिति एवं व्यापारी संघ जामगांव अध्यक्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री ,लालता ध्रुव जी, मुकेश ध्रुव सांसद प्रतिनिधि, विनीत उपाध्याय जी युवा नेता, घनश्याम पांडया जी, चुमन साहू जी, शंभू साहू,जी राधेश्याम साहू जी, नीलम साहू जी, अश्वनी सिन्हा जी, द्वारिका साहू जी, , कामता प्रसाद जी, नारद सिन्हा जी ,अनिल जी,छन्नू राम यादव जी,महिला कमांडो की टीम से श्रीमती कुमारी साहू ,खिलेश्वरी साहू , सरस्वती दीवान ,नंदनी दीवान,सुख बाई दीवान,निरा साहू, संतोषी साहू, पूर्णिमा दीवान ,श्यामा सेन,धनेश्वरी बाई , कौसलिया साहू,बिंदा बाई,कुमारी रात्रे,देववती साहू रूखमणी टंडन ,संतोषी बंजारे, सुखम दीवान ,देवकी यादव ,अहेलिया बोस सहित अनेको कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
