
राजिम :- भारतीय जनता पार्टी का राजिम विधानसभा स्तरीय बैठक केंद्रीय चुनाव कार्यालय राजिम में संपन्न हुई। उक्त बैठक में राजिम विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेतागण,कार्यकर्ता गण भाजपा विधानसभा प्रत्याशी,निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में राजिम विधानसभा के चुनाव संचालक व संयोजक भागवत हरित ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा भाजपा विधायक प्रत्याशी रोहित साहू ने सभी नेताओं व पदाधिकारियों का चुनाव में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस आहूत बैठक को पूर्व सांसद चंदूलाल साहू,पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू,जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,मंडल अध्यक्षगण कमल सिन्हा राजिम,संदीप पाण्डेय पाण्डुका ने भी संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष महेश यादव ने किया सभी पदाधिकारियों ने भारी बहुमत से राजिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत का दावा किया तथा बड़े अंतर से जीत दर्ज कर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने की बात कही।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर,नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष रेखा सोनकर,नगर पंचायत छुरा अध्यक्ष खोमन चन्द्राकर,नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष जगदीश यादव,जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव,मंडल अध्यक्ष छुरा पीलू राम यादव,मंडल अध्यक्ष गरियाबंद सुरेन्द्र सोनटेके, मंडल अध्यक्ष फिंगेश्वर प्यारेलाल सोनकर,जितेंद्र सोनकर,लाला साहू, टिंकू ठाकुर,प्रतिक तिवारी,पार्षद पूर्णिमा चन्द्राकर,सोमप्रकाश साहू,बोधन साहू,नेहरू साहू, राजू साहू,मनीष हरित,पूर्णिमा चन्द्राकर,अनिता यादव,पुष्पा गोस्वामी,खुशी साहू,मधु नत्थानी,देवकी साहू, अनिता तंबोलकर,सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
