शाहरुख खान को गिरफ्तार कर तत्काल कार्यवाही करने की मांग ।

बिप्लब कुण्डू
पखांजूर :- प्रोफेसर बी आर समुंद प्रभारी प्राचार्य इन्दरू केवंट कन्या महाविद्यालय कांकेर को ब्लैक मेकिंग कर अवैध वसूली कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले फर्जी पत्रकार शाहरुख खान को गिरफ्तार कर तत्काल कार्यवाही करने अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज और छत्तीसगढ़ अजजा शासकीय सेवक संघ द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय, पुलिस महानिदेशक, कमिश्नर बस्तर संभाग, कलेक्टर कांकेर, पुलिस अधीक्षक कांकेर के नाम से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग पखांजूर को ज्ञापन सौंपा गया। दिनांक 07 दिसंबर 2023 तक फर्जी पत्रकार शाहरुख खान के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञापन देने कृष्णपाल राणा, दामेसाय बघेल, हेमंत वैध, नारायण चंद्रवंशी, हरिश नेताम, कमल पदमाकर, गोवर्धन नाग, धनसिंह बघेल, अरूण बघेल, फरसूराम दर्रो, सुभाष सुर्यवंशी, शिवेंद्र नायक, हिम्मत नेताम, सिवन बघेल, होरीलाल साहू, सरिन्द्र समरथ आदि उपस्थित रहे।