भाजपा का स्थापना दिवस कल

भाजपा का स्थापना दिवस कल

नवापारा राजिम :- भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर कल 6 अप्रैल मंगलवार भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल द्वारा प्रत्येक बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाया जाने की तैयारी किया गया है जिसमें प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा प्रतीक झंडा लगाया जाना एवं पदनाम सहित घरों के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट लगाया जाएगा साथ ही नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नवापारा नगर के प्रवेश द्वार पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर भाजपा प्रतीक ध्वज का ध्वजारोहण प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा एवं मास्क वितरण आर्थिक प्रकोष्ठ के माध्यम से संयोजक विजय गोयल द्वारा किया जाएगा इसमें मंडल अध्यक्ष श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को करोना काल की गाइड लाइन का पालन करते हुए अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है