राज्य कोरोना महामारी और नक्सली हमले से पस्त, और मुख्यमंत्री जी चुनाव में मस्त-मिन्जून साहू

राज्य कोरोना महामारी और नक्सली हमले से पस्त, और मुख्यमंत्री जी चुनाव में मस्त-मिन्जून साहू

भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ नही अपितू असम के मुख्यमंत्री- मिन्जून साहू

जामगांव(फिंगेश्वर):- एक तरफ पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी अपना भयंकर रूप धारण कर चुकी है तो दूसरी तरफ नक्सली संगठन कायरो की तरह छुप छुप कर देश के वीर जवानों के ऊपर हमला करके छत्तीसगढ़ महतारी का सीना छल्ली कर रही है,उक्त हालात को देखते हुवे भाजपा मण्डल फिंगेश्वर के महामंत्री मिन्जून साहू ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य कोरोना महामारी से और नक्सली हमले में पस्त है,तो राज्य के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी अपने चुनावी रैलियों और नाच गाने में मस्त है,इन विषम परिस्थितियों और भीषण हालात में जहा मुख्यमंत्री जी को प्रदेश में रहकर इनसे निपटने हेतु त्वरित कदम उठाना चाहिये और हालातो से निपटना चाहिये तो वे असम में रहकर वहां चुनावी रैली कर रहे है और प्रदेश की जनता को उनके ही हाल में छोड़ दिये है,इससे ऐसा प्रतीत होता है कि वे छत्तीसगढ़ के नही अपितु असम के मुख्यमंत्री है। उन्होने आगे कहा कि जैसे ही हमारे देश के गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी को छत्तीसगढ़ में कल हुवे नक्सली वारदात की जानकारी मिली वैसे ही उन्होंने अपनी सारी चुनावी रैलियां और दौरे स्थगित कर दिये और तुरन्त ही मामले की जानकारी में जुट गये किन्तु हमारे राज्य के मुखिया जिनकी ओर पूरा प्रदेश आशा भरी नजरों से देखता है वे अपनी चुनावी रैली में लगे रहे। ऐसा लगता है कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री जी प्रदेश की जनता और उनसे किये हुवे अपने सारे चुनावी वादों को भूल गये है। मैं उनसे निवेदन करना चाहूंगा कि वे बढ़ते कोरोना महामारी और घटित हो रहे नक्सली हमले की ओर यथाशीघ्र ध्यान दे,व तत्काल इस दिशा में उचित कदम उठाये।