स्वीप के रंग में रंगा धमतरी जिला।
धमतरी :- जिले में 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन की कड़ी में आज स्कूली बच्चों ने प्रदेश की सबसे बड़ी मतदाता जागरूकता रैली निकालकर जिले के मतदाताओं को मतदान का संदेश दिया। आज पूरा धमतरी जिला स्वीप के रंग में रंगा दिखायी दिया।
