
बिप्लब कुंडू
पखांजूर :- बांदे हाईस्कूल के प्रिंसिपल नारायण बिस्वास का चुनाव डियूटी के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ने से सिर का नस फट कर चक्कर खा कर जमीन पर गिर गया था,वही आननफानन में उन्हें कांकेर जिला अस्पताल में उपचार के लिए एडमिट कराया गया था मगर सिर का नस फट जाने के वजह से उनका तबियत बिगड़ गया वही आज उन्हें बेहतर इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल से एमएमआई अस्पताल रायपुर भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बांदे हाईस्कूल के प्रिंसिपल नारायण बिस्वास हाइपरटेंशन का मरीज हैं उन्हें भानुप्रतापपुर विधानसभा क्रमांक 80 के सुरंगदोह मतदान केंद्र क्रमांक.27 में मतदान के लिए डियूटी में लगाया गया था।
वही अतिरिक्त टेंसन के चलते रक्तचाप बड़ जाने के वजह से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया एवं सिर का नस फट गई और वह जमीन पर चक्कर खा कर गिर गया था वही आननफानन में उन्हें कांकेर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया मगर सिर का नस फट जाने से उनका तबियत बिगड़ गया वही आज कांकेर जिला अस्पताल से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर के एमएमआई अस्पताल में रेफर किया गया है,फिलहाल उनका तबियत बहुत खराब बताया जा रहा है।
