आपसी विवाद में हथौडी मारकर ग्रामीण की हत्या करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार।

सुरेन्द्र मिनोचा
कोरिया :- जिले की बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने एक ग्रामीण की हत्या करने वाले दो आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी नंदलाल चेरवा पिता स्व. बीरसाय चेरवा निवासी ग्राम सरईगहना दिनांक 06/11/2023 को थाना बैकुंठपुर मे उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका भाई मनमोहन चेरवा दिनांक 05/11/2023 के रात को मोनू चेरवा के घर आयोजित भोज कार्यक्रम मे शामिल होने गया था,जहाँ खाने पीने के दौरान रात्रि करीब 11:00 बजे विजेश कुमार एवं मनमोहन चेरवा के बीच झगडा मारपीट हुआ था, उसी रंजिश के कारण विजेश कुमार चेरवा अपने साथी कृष्णा गोंड के साथ रात करीब 01:30 बजे सोमारू चेरवा के घर के सामने पहुँच कर आग ताप रहे मनमोहन चेरवा के सिर एवं चेहरा में लोहे की हथौड़ी से मारपीट कर हत्या कर दिया है। प्रार्थी नंदलाल चेरवा की रिपोर्ट पर थाना बैकुण्ठपुर में मर्ग क्रमांक 83/ 2023 धारा 174 एवं अपराध कमांक 361 / 2023 धारा 302,34 का अपराध पंजीबद्ध कर जॉच विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया त्रिलोक बंसल भा.पु.से. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कविता ठाकुर के मार्ग दर्शन में प्रकरण के फरार आरोपी गणों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।थाना बैकुण्ठपुर के पुलिस टीम के द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से विवेचना कर हत्या के सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर आरोपी विजेश कुमार चेरवा से घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ी जप्त किया गया है।आरोपीगण विजेश कुमार चेरवा पिता मंगलसाय चेरवा उम्र 32 वर्ष एवं कृष्णा कुमार पिता रनसाय गोंड उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी सरईगहना बैकुंठपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक हेमन्त अग्रवाल थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर, उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, सउनि महेश कुशवाहा, प्र.आरक्षक राबिन लकडा, आरक्षक दिनेश उइके, आरक्षक विजय राजवाडे, आरक्षक अजय कुजूर, आरक्षक सुभाष मरकाम, भगवान सिंह, रामसिंह, बेलसाजर का योगदान सराहनीय रहा।