बाल विज्ञान प्रतियोगिता में शा.उ. मा.शाला बेलबहरा ने प्राप्त किया तीसरा स्थान।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :-  राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एनसी एससी द्वारा “स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पारिस्थितिक तंत्र को समझना” इस विषय पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल चिरमिरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जो कि 10-17 साल आयु समूह के बल वैज्ञानिकों को स्थानीय समस्या पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए एक मंच प्रदान करती है।जिले से निर्णायक मंडल द्वारा चयनित पांच परियोजना को राज्य स्तर पर आमंत्रित किया जाता है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा के प्राचार्य बलराज पाल ने बताया कि इस मुख्य विषय के अंतर्गत 25 टॉपिक थे, इन विषयों में एक विषय को चुनकर सर्वे रिपोर्ट तैयार करनी होती है।विद्यालय की शिक्षिका निर्मला अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में नवमी कक्षा के छात्र ललित कुमार राजवाडे एवं मोहम्मद अली के द्वारा “ग्रामीण अंचल अंतर्गत स्थापित विद्यालय की शिक्षा”विषय पर सुंदर प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस कार्यक्रम में 53 स्कूलों के 53 टीमों ने भाग लिया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया एवं राजधानी रायपुर में अपनी जगह बनाई।

ग्रामीण अंचल के विद्यालय के लिए यह गर्व और विशेष उपलब्धि की बात है।श्री पाल ने बताया कि इससे पूर्व भी बेलबहरा विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर एवं प्रादेशिक स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है।फोर्थ सब जूनियर स्टेट लेवल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 में भी कक्षा नवमी की छात्रा साधना रवि ने अपना दमखम दिखाया एवं कक्षा नौवीं की ही छात्रा सिमरन ने राज्य स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य पर अपनी सुंदर प्रस्तुति दी एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।अभाव होने के बावजूद भी ग्रामीण विद्यार्थियों ने अपना प्रभाव राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया, जिसकी प्राचार्य द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।इन सभी कार्यक्रमों की सफलता के लिए उन्होने समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इसी सहयोग भावना को दिखाते हुए छात्र हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।