
मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर से 40 किमी दूर नेशनल हाइवे के ऊपर बसा ग्राम पंचायत इंदागांव में चक्रवाती आंधी तूफान ने बीते रात जमकर तबाही मचाई है हालंकि कल शुक्रवार को मैनपुर क्षेत्र में कही कही बारिश हुआ लेकिन ग्राम इंदागांव के लिए बारिश के साथ आंधी तूफान आफत बनकर आया इतना तेज आंधी तूफान की ग्रामीण घरो में दुबक गये और डर से सहम गये रात 9 बजे के आसपास तेज बादल की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश इंदागांव में हुई और देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी तेज आंधी के कारण ग्रामीण अपने घरो में घुस गये लगभग 20 से 25 मिनट आंधी तूफान से लगभग 50 से 60 महुआ, साल, कुसुम, जाम के बड़े बड़े पेड़ गिर गये मक्के और धान की फसल जो पका हुआ है वह जमीन में टूटकर गिर गये और एक दर्जन से ज्यादा मकानो के छप्पर तो किसी मकान की दीवार गिर गये कच्चा झोपड़ीनुमा मकान को भारी क्षति पहुंची है।
ग्राम पंचायत इंदागांव के सरपंच केसरीराम ध्रुव ने बताया इसके पहले ऐसे आंधी तूफान देखने को नही मिला था यह आंधी तूफान का असर सिर्फ ग्राम पंचायत इंदागांव के आसपास में ही है और इससे भारी नुकशान हुआ है। ग्राम पंचायत इंदागांव के पूर्व सरपंच मंगलसिंह सोरी ने आंधी तूफान की जानकारी आज सुबह से ही मैनपुर के अधिकारियों को दिया है साथ ही गांव का निरीक्षण कर क्षतिपूर्ति की मांग किया गया है।
इन ग्रामीणों का मकान क्षतिग्रस्त
ग्राम इंदागांव निवासी रामेश्वर पाथर, दीपक निर्मलकर, जयधर यादव, देवचंद, पवन सोनी, मुनिलाल पाथर, मंगलु पाथर, किर्तन नागेश सहित दर्जनभर से ज्यादा ग्रामीणों ने बताया कि उनके मकान के छप्पर छत उड़ गये आंधी तूफान की तीव्रगति से कई मकानो की दीवारे गिर गये गरीब कच्चे मकान वाले लोग रात भर बारिश के पानी में भींगे परेशान होते रहे साथ ही उन्होने बताया पहली बार इस गांव में इतना आंधी तूफान आया है कि 3 -4 किलोमीटर एरिया के भीतर महज 20 से 25 मिनट में 50 से ज्यादा बड़े बड़े पेड़ गिरकर धराशाही हो गया है।
6 बिजली के खंभे गिरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है
अचानक चली तेज आंधी तूफान से देखते ही देखते गांव के भीतर खासकर उपरपारा में आंधी तूफान ने जमकर तबाही मचाई है और आधा दर्जन से ज्यादा बिजली के खंभे टूटकर गिर गये तार चारो तरफ बिखर गये है गांव में बिजली बंद हो गया है जो आज 24 घंटे बाद भी सुधार नही किया गया है जिसके चलते ग्रामीणों को रात के अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है।
क्या कहते है ग्राम पंचायत के सचिव
ग्राम पंचायत इंदागांव के सचिव मनोज साहू ने बताया इंदागांव ग्राम पंचायत क्षेत्र में ही तेज आंधी तूफान बारिश से मकान, बिजली के खंभो को भारी क्षति पहुंची है कई कच्चे मकान टूटकर गिर गये है शौचालय भी टूटकर गिर गया जिसकी जानकारी मैनपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं तहसीलदार को दिया गया है।
क्या कहते है बिजली अधिकारी
बिजली विभाग के अधिकारी संजीव बंजारे ने बताया 6 बिजली के पोल टूटकर गिर गये है नया पोल मंगाया गया है आंधी तूफान से बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गये है जल्द सुधार कार्य किया जायेगा।
