जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 34 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव।


धमतरी :- विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत धमतरी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 34 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 56 सिहावा से 07 अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र 57 कुरूद से 15 अभ्यर्थी और विधानसभा क्षेत्र 58 धमतरी से 12 अभ्यर्थियां के बीच निर्वाचन होगा। निर्वाचन लडऩे वाले सभी 34 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आबंटन कर दिया गया है। मतदान 17 नवम्बर 2023 को एवं मतगणना 3 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा।