कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने शत प्रतिशत मतदान हेतु दिलाई शपथ एवं बच्चों से अपने अभिभावक को मतदान करने जागरूक करने कहा

बीजापुर :- मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत मिनी स्टेडियम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए रंगोली बनाकर विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की अपील की। इस दौरान बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी के छात्र त्रिलेश उद्दे द्वारा पानी के भीतर बनाई गई रंगोली आकर्षक का केंद्र रहा जिसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।वही क्रमशः द्वितीय अंजलि नाग, तृतीय स्थान अनुसुइया कुरसम ने प्राप्त किया। कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने रंगोली प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार

वितरण कर उपस्थित सभी लोगों को बीजापुर जिले में 7 नवंबर को मतदान हेतु शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि कुमार साहू ने छात्र-छात्राओं को अपने अभिभावकों को मतदान करने जानकारी देकर जागरूक करने को कहा। वहीं जिला उप निर्वाचन अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल ने उपस्थित सभी को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया। जिला शिक्षा अधिकारी बी आर बघेल ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी विद्यालय बीजापुर, कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर, पोटा केबिन बीजापुर, एकलव्य विद्यालय बीजापुर, छू लो आसमान, स्पोर्ट्स एकेडमी एवं हाई स्कूल ईटपाल के शिक्षकों ने एवं छात्रों ने द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर मानव श्रृंखला बनाते हुए, मतदाताओं को जागरूक किया। स्वीप नोडल अधिकारी गीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मतदाता जागरूक कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में निरंतर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधि आयोजित कर शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जाकिर खान ने किया। इस दौरान जिले के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
