ग्राम मड़ेली में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुड़ागांव (कोरासी) :- असत्य पर सत्य की जीत रावण के पुतले का दहन किया गया।बाजे गाजे के साथ रामलला की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रावण भाटा में राम रावण युद्ध की झांकी प्रस्तुत की गई।इसी समय भव्य आतिशबाजी के साथ रावण वध हुआ।रात में बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। रैनी पत्ता लूटने की परम्परा के साथ एक दूसरे को बधाई प्रदान किया गया।रात में रक्त बीज झांकी प्रस्तुत किया गया।जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।देवी विसर्जन के पश्चात दशहरा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दिन ध्रुव गोड़ समाज का नवाखाई का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर नया फसल का चिवड़ा का भोग लगाया गया। प्रतिवर्षानुसार मड़ेली में यह पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में भूषण ठाकुर, प्रेमनारायण ध्रुव,लोचन ठाकुर, विष्णु निषाद,सुफरीत दास,डिगाम्बर मरकाम,भीखम ठाकुर,मोहन ठाकुर, निर्मल मरकाम,पुराण ठाकुर,लोमश,नीलाम्बर ठाकुर, भोलेनाथ, बेदराम, पुरूषोत्तम, आदि का सहयोग रहा।