
बीजापुर :- विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्वाचन कार्यो को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने सभी स्तर के अधिकारियों को विभिन्न चरणों पर प्रशिक्षण दी जा रही है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ जिसमें ईव्हीएम मशीनों के कमीशनिंग हेतु मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक बी जॉन त्लांग्टिनखुमा (आईएएस) ने सेक्टर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसके तहत सभी सेक्टर अधिकारियों को ईव्हीएम मशीनों का प्रायोगिक अभ्यास करने, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपेट का कनेक्शन, बैटरी की स्थिति, एड्रेस टैग, ग्रीन पेपर सील का उपयोग, पेपर रोल लगाने एवं ईव्हीएम कमिशनिंग के समय मॉकपोल करने की प्रक्रिया, सीआरसी करने सहित विभिन्न प्रक्रियाओं का जो मतदान दिवस के दिन आवश्यक है उनकी जानकारी दी गई। सामान्य प्रेक्षक बी जॉन त्लांग्टिनखुमा (आईएएस) ने सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य करने, अपने क्षेत्र के चेकपोस्ट, मतदान केन्द्रों का अवलोकन करने, बीएलओ से लगातार संपर्क बनाए रखने, इपिक कार्डो के वितरण की जानकारी रखने सहित चेकपोस्ट का निरीक्षण कर आवश्यक पंजियों का अवलोकन कर निरीक्षण टीप लिखने के निर्देश दिए। वहीं मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर पवन कुमार प्रेमी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण गवेल, जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल एवं मास्टर ट्रेनर सीके रंहगडाले प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बीजापुर उपस्थित थे।
