सरकड़ा में किशोरी बालिकाओं के समूह का किया गया गठन, कोविड़ 19 के प्रति नियमो का पालन करने जीएमटी कविता यादव ने दिलाई शपथ

सरकड़ा में किशोरी बालिकाओं के समूह का किया गया गठन
कोविड़ 19 के प्रति नियमो का पालन करने जीएमटी कविता यादव ने दिलाई शपथ

परमेश्वर कुमार साहू ,4 अप्रैल 2021

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अन्तर्गत सांकरा कलस्टर के मॉडल ग्राम संगठन सडकड़ा में आज कोविड़19 को मद्देनजर रखते हुए पूरी तरह सोशल डिस्टेंसीग का पालन करते हुए व मास्क लगवाकर तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करवाकर किशोरी बालिकाओ की समूह का गठन किया गया।जिसमे किशोरी बालिकाओ को उनकी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया वहीं कोविड-19 के बचाव के लिए सारे नियमो का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने शपथ लिया गया ।जिसमें सेनेटाइजर या हैंडवाश का नियमित प्रयोग करना ,मास्क लगाना ,सोशल डिस्टेंसीग का पालन करना,सैनेटरी नैपकिन का यूज़ करना,शिक्षा पर ध्यान देना आदि बिंदुओं पर शपथ दिया गया । वहीं 4 किशोरी बालिकाओं की समूह का गठन किया गया।जिसमें राखी समूह,जय माँ तुलसी समूह, चंदा समूह
,रामरामयिया शामिल है
जिसमे वीवो सहायिका , आरबीके ,पसु सखी, एकेएम, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।इस महत्वपूर्ण कार्य में जीएमटी कविता यादव का प्रमुख योगदान रहा।