विश्व विख्यात माता रमई पाठ मे 889 मनोकामना ज्योति प्रजवल्लित की गई है ।

मुड़ागांव :- छुरा ब्लॉक के अंतिम छोर मे विराजमान माता रमई पाठ जो ग्राम सोरिद खुर्द अंचल के विश्व विख्यात माता रमई पाठ मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर ज्योति कलश स्थापना की गई है।माता रमई पाठ मे 889 मनोकामना ज्योति प्रजवल्लित की गई है ।

जहां माता रमई पाठ मे निःसंतान के लिए धरना बाधा जाता है धरना बाधने पर निःसंतान को संतान प्राप्त होती है माता के दरबार मे जा कर जो भी मन्नत मागो के वह माता पुरा करते है और इसी मनोकामना से इस वर्ष 889 ज्योति कलश स्थापना की गई है एवं सभी भक्तो के लिए भोजन भंडारा प्रति दिन प्रसाद दिया जाता है।उक्त जानकारी जय मां रमई पाठ धाम सेवा समिति के द्वारा दी गई।