ग्राम कोरासी में शारदीय नवरात्र पर्व धुमधाम के साथ मनाया जा रहा है।


मुड़ागांव :- इस नवरात्र पर्व ग्राम के समस्त ग्रामवासी एवं विकास समिति, महिला प्रकोष्ठ ग्राम विकास समिति, व युवा ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासियो के द्वारा भव्य रूप से मनाया जा रहा है नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा के पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से 9 दिनों तक पुरोहित पंडित संदिप पाण्डेय के द्वारा सुबह शाम मंत्रो उच्चारण के साथ नौ जोड़ो के द्वारा सुबह शाम पुजा कराई जा रही है सुबह शाम
आरती पुजा की जा रही है, जिसमें पुरे नौ दिनो तक नौ माताओ का पुजा होगी ,इस पुजा मे ग्राम के श्रद्धालु भक्तजन सुबह शाम पुजा आरती मे सैकड़ों की संख्या मे सम्लित होते है, गांव मे इस तरह की पुजा आरती भब्य रुप से होने पर आस पास के गांव मे चर्चा का विषय बना हुआ है,वही ग्राम के छोटे छोटे बच्चों द्वारा माता दुर्गा शंकर भगवान की झांकी निकाली जा रही है झाकी के साथ साथ छोटे छोटे बच्ची अपनी जस गीत पर नाचते झुमते है इन छोटे छोटे बच्चों ने सभी श्रध्दालुओं का मनमोहक प्रस्तुति दे कर मनमोह रहे है।