
मुडा़गांव(कोरासी) :- गरियाबंद जिले के विकासखण्ड ब्लॉक मुख्यालय छुरा से महज लगभग 22 किलो मीटर की दूरी ग्राम पंचायत अमेठी में जहां एक गरीब यादव परिवार निवासरद्द है उनकी आर्थिक स्थिति बहुत काफी खराब दोनों पति-पत्नी अपने 22 वर्षीय बेटा नरेंद्र यादव जो लगभग 4 से 5 वर्ष से तबीयत खराब होने के कारण चिंता में डूबे हुए रहते हैं।एक बेटा बनी मजदूरी करते हैं लेकिन कुछ वर्ष से बेटे की अज्ञात बीमारी के कारण घर की आर्थिक स्थिति भी खराब हो चुका है घर की खराब स्थिति गरीबी व जानकारी का अभाव के चलते बेटे का नहीं करा पाए रहे है इलाज जिसके चलते जवान बेटा कुछ वर्षों से बिस्तर के भरोसे जीवन यापन करने को मजबूर बीमारी बिगड़ती जा रही है अब बोलना चलना दोनों हो चुका मुश्किल इन पीड़ित परिवारों की जानकारी ग्रामीणों द्वारा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी संरक्षक सदस्य व समाजसेवी मनोज पटेल को जानकारी होते ही तत्काल मुलाकात करने पहुंचे नरेंद्र की हालत देख और उनके माता-पिता की दुख दर्द देखकर शासन प्रशासन से इलाज हेतु मदद करने अपील किया गया।
