
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेद्रगढ़ :- विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं एनवायरनमेंट के क्षेत्र में स्कूली छात्रों को निरंतर प्रोत्साहित करने, एवं अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट सहयोग के लिए आई डी वाई एम फाउंडेशन की संस्थापक एवं भारत की पहली छात्र उपग्रह परियोजना प्रथम की परियोजना प्रबंधक तथा स्पेस (अंतरिक्ष )साइंटिस्ट मानवी धवन ने राष्ट्रीय हरित वाहिनी के जिला संयोजक एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता सतीश उपाध्याय को सम्मानित किया। विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के सभागार में आयोजित अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के अंतर्गत प्रौद्योगिकी नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी विद्यालय को भी सम्मानित किया गया।अंतरिक्ष साइंटिस्ट रत्नेश मिश्र एवं मानवी धवन द्वारा प्रदत्त सम्मान विद्यालय के सचिव संजय सेंगर एवं विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल की संचालिका इंदिरा सेंगर को दिया गया। ज्ञातव्य है कि लगभग 40 वर्षो तक शिक्षा विभाग में सेवा देने के उपरांत सतीश उपाध्याय बच्चों के लिए अंतरिक्ष अन्वेषण एवं उद्योगों के लिए ऊर्जा के कुशल समाधान की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं।अंतरिक्ष ज्ञान अभियान की राज्य स्तरीय टीम में सम्मिलित इसरो साइंटिस्ट मानवी ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक एवं एमटेक की डुएल डिग्री हासिल की है और भारत की पहली छात्र उपग्रह परियोजना प्रथम के लिए परियोजना प्रबंधक का कार्य किया है।2016 में इनके द्वारा इसरो के पीएसएलवी-c35 का सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। है।अंतरिक्ष ज्ञान अभियान की छत्तीसगढ़ में रायपुर से शुरुआत की गई थी, जिसे इसरो साइंटिस्ट (चंद्रयान मिशन) डॉ पी डी मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।एमसीबी जिले का विजय नर्सरी हायर सेकंडरी विद्यालय यह पहला विद्यालय है जिनके प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए इसरो साइंटिस्ट रत्नेश मिश्रा एवं मानवी धवन ने सम्मानित किया है।
