राजिम:- शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में दिन बुधवार को प्राचार्य के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको द्वारा मेरी माटी मेरा देश वसुधा का संवर्धन वीरों का अभिनंदन थीम के तहत महाविद्यालय कैंपस में कलश यात्रा निकाली गई। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री एम एल वर्मा ने कलश यात्रा के बारे मे बताते हुए कहा कि शहीद वीर बहादुरों को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम मनाया गया। इस अभियान के तहत स्वयं सेवको ने महाविद्यालय के अलग अलग विभाग में जाकर सभी विभागाध्यक्षों द्वारा अपने अपने गांव या क्षेत्र से लाए हुए मिट्टी को कलश में संग्रहित किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य से मिट्टी संग्रहित कर किया गया। इस अभियान के तहत देशभर से एकत्र की गई पवित्र मिट्टी द्वारा कर्तब्य पथ, इंडिया गेट पर अमृत वाटिका तथा आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक की स्थापना की जायेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री तामेश्वर कुमार मारकंडे, स्वयं सेवको में जीतू कुमार, लाला साहू, लोकनाथ, टिकेश्वर, कुणाल, कविता साहू, तेजकुमारी, नंदिनी, ज्योति, रानू साहू, कला साहू, लक्ष्मी साहू , देववती, लक्ष्मी पटेल, महिमा निर्मलकर, खेमिन, दीपिका, निशा, लता, गीतेश्वरी, अनीता, कामिनी भारती सहित अन्य स्वयं सेवक उपस्थित थे।
