आत्मरक्षा के प्रशिक्षण से सर्वांगीण विकास। विद्यालय की छात्राएं सीख रही मार्शल आर्ट।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़:- छत्तीसगढ़ में रानी लक्ष्मीबाई सेल्फ डिफेंस योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।संस्था के प्राचार्य बलराज पाल ने बताया कि इस विद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महिला प्रशिक्षक सुश्री तरु के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं प्रशिक्षक ने बतलाया कि इसमें छात्राएं स्वयं की आत्मरक्षा करने में निपुण हो सकेंगी, इसके लिए उन्हें जूडो कराटे एवं मार्शल आर्ट के साथ-साथ ताइक्वांडो किकबॉक्सिंग आदि का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण से अप्रिय घटनाओं का सामना करने के लिए बेटियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है इसमें छात्राओं को उनके पास उपलब्ध वस्तुओं को ही हथियार के रूप में उपयोग करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिदिन प्रशिक्षण की अवधि 30 मिनट की होती है इस 90 दिवस तक चलने वाले आत्मरक्षा प्रशिक्षण में विद्यालय की छात्राएं उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। कक्षा नवमी की छात्रा कशिश एवं आफरीन ने बताया कि हमें कराटे सीखना बहुत ही अच्छा लगता है जिसमें प्रशिक्षक के द्वारा काता मूवमेंट,अटैक करना, पंच चलाना, सामने वाले दुश्मन से बचाव करना, बैक पंच मारना, स्टेट गिरी मारना, मासी गिरी में गिरी एवं सात प्रकार के मूवमेंट सिखाए जाते हैं, इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के साथ-साथ महिला शिक्षक सुषमा टोप्पो, शोभा जायसवाल, माया वर्मा एवं सुनीता यादव भी उपस्थित रहती हैं।