सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की अगुवाई में कांग्रेस की भरोसा यात्रा निकाली गई।
मनेंद्रगढ़ विधानसभा की यात्रा हल्दीबाड़ी चिरमिरी से 11:00 बजे प्रारंभ हुई जो बड़ी बाजार होते हुए, खड़गवां के मझौली तिराहा से बरमपुर, अमाडांड, कदरेवा, मेरो, पाराडोल, लेदरी, झगराखांड होते हुए विवेकानंद कॉलेज के पास से राजीव गांधी चौक होते हुए गांधी चौक से होकर भगत सिंह तिराहा मनेंद्रगढ़ में पहुंची।इस अवसर पर एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में भरतपुर सोनहत विधानसभा की यात्रा नागपुर से प्रारंभ होकर बेलबहरा,कठौतिया होते हुए लेदरी, खोंगापानी होकर भगत सिंह तिराहा मनेंद्रगढ़ पहुंची।गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर कांग्रेस द्वारा भरोसा यात्रा निकाली गई।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गयी भरोसा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में जहां युवा कांग्रेस ने बाइक रैली निकाली वहीं जगह-जगह पर भरोसा यात्रा का स्वागत भी किया गया।भरोसा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सभाएं भी रखी गई थी,जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एक अटूट भरोसा है।छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने अपने जनघोषणा में किये गये वादों में से लगभग सभी वादे पूरे किए है और जनता का भरोसा बरकरार रखा है।आज छत्तीसगढ़ में हर वर्गों के लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने सैकड़ो जन कल्याणकारी योजनाएँ बनाई, जिसमें सभी वर्ग जैसे महिला, बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं को इसका लाभ मिल रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि जनता का विश्वास और प्रेम कांग्रेस पार्टी एवं भूपेश बघेल की सरकार से बना हुआ है निश्चित तौर पर आने वाले चुनाव में एक बार फिर जनता कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद देगी और प्रदेश में कांग्रेस को विजयी बनाएगी।इस अवसर पर यात्रा प्रभारी प्रशांत मिश्रा, युधिष्ठिर कमरों,मनोज शर्मा,राम विशाल,राजेश शर्मा, रजनीश पांडे, राजा पांडे, राजेश साहू, जगदीश मधु कर, विपिन चौहान,सुभाष कश्यप समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।
