कोविड वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या बढ़ाये सरकार:-डॉ. प्यारेलाल सोनकर

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या बढ़ाये सरकार:-डॉ. प्यारेलाल सोनकर

जामगांव(फिंगेश्वर):- अंचल सहित पूरे प्रदेश में कोरोना का टीका युद्ध स्तर में लगाया जा रहा है,ग्रामीण क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़कर इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं,इस कारण वैक्सीनेशन सेंटर में लोगो की भीड़ काफी बढ़ चुकी है,और लोग सामाजिक दूरी का पालन भी नही कर रहे है,जिससे कोरोना के और अधिक फैलने के आसार है,इन सभी परिस्थितियों को देखते हुवे भाजपा मण्डल फिंगेश्वर के अध्यक्ष डॉ. प्यारे लाल सोनकर ने शासन प्रशासन से मांग की है कि कोविड वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या को और बढ़ायी जाये, उन्होंने आगे कहा कि हमारे क्षेत्र सूखा नदी के पार में कुल 10 ग्राम पंचायत जिसमे 18 गाँव आते है जिसमे जामगांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 1 उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित है साथ ही लचकेरा, कोसमखुटा, रजकट्ठी, बम्हनदेही तथा बोरिद में भी 1-1उपस्वास्थ्य केंद्र कुल मिलाकर 6 उपस्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में संचालित है,किन्तु शासन के द्वारा केवल जामगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है जिसके कारण लोगो की भीड़ सेंटर में बढ़ रही हैं यदि शासन के द्वारा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जाता हैं तो लोगो की भीड़ कम होगी सामाजिक दूरी का पालन भी होगा तथा वैक्सीन लगाने के लिये सरकार के द्वारा जो लक्ष्य तय किया गया है वह भी जल्द से जल्द पूरा होगा। मण्डल अध्यक्ष डॉ. प्यारेलाल सोनकर ने शासन प्रशासन से मांग की है कि सभी गांवों का अलग अलग दिन तय करके कोटवार के माध्यम से मुनादी करवाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जामगांव सहित सभी 6 उपस्वास्थ्य केंद्र में भी वैक्सीनेशन सेंटर खोल कर लोगो को कोरोना का टीका लगाया जाये, जिससे अधिक से अधिक लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुवे कोरोना का टीका लगवायेंगे, जिससे जल्द से जल्द सरकार के द्वारा तय लक्ष्य पूर्ण हो सकेगा।