गौरव ग्राम खिसोरा में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न।

संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड :- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम खिसोरा में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ | प्रतिभा सम्मान में 10वी कक्षा में विष्णु साहू पिता एनकुमार, 12 वी दुर्गेश्वरी, चंद्रशेखर साहू को टॉप करने के लिये न्यू फ्रेंड्स क्लब खिसोरा द्वारा सम्मानित किया गया| कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुर्रा,द्वितीय हसदा ,तृतीय खिसोरा ए ,चतुर्थ खिसोरा बी, की टीम रही |प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को ₹15000 एवं कप,द्वितीय स्थान को ₹7000 कप एवं तृतीय स्थान को ₹4000एवं कप आयोजन समिति द्वारा प्रदान किया गया| एवं चतुर्थ स्थान वाले को कमल नारायण निषाद के द्वारा ₹2000 एवं कप प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में बस्तर ,कनेसर,छूहिया, रोहिना नारी, सहित आसपास के कुल 26 टीम ने भाग लिया |कार्यक्रम के शुभारंभ के मुख्य अतिथि सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव, राजेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, सर्वेश बाफना जनपद सभापति, गिरीश साहू सरपंच, रामकृष्ण निषाद उपसरपंच रहे

एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रवण मरकाम पूर्व विधायक एवं विधायक प्रत्याशी बीजेपी सिहावा, विकास मरकाम अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग, होरीलाल साहू, विजय यदु, मनोरमा साहू, रामकुंवर यादव, युगल पटेल,राजेंद्र पटेल रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति के संयोजक जितेंद्र साहू,उत्तम साहू ,शिक्षक डिहूर निषाद संरक्षक, अध्यक्ष योगेंद्र साहू, उपाध्यक्ष रामकृष्ण सचिव फुलेश पटेल, कोषाध्यक्ष कुलेश्वर साहू, सदस्य टुकेश साहू ,रवि साहू ,तोषण मरकाम, लेख राम यीशु पटेल, चेतन साहू , राजेंद्र पटेल ,हेमंत कंडरा, शुभम निषाद ,विकास साहू, शशिकांत पटेल ,सिद्धार्थ ,रंजीत ,गोपी पटेल ,पिंटू साहू, भोज साहू दीपक, रमेश साहू सहित समस्त ग्राम वासियों का योगदान रहा|