भारत स्काउट गाइड संघ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई ।

बागबाहरा :– भारत स्काउट गाइड संघ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शासकीय कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय भानपुर में ब्लॉक स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस सभा में रोवर रेंजर सहित कस्तूरबा विद्यालय के छत्रा उपस्थित हुए ।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल, उपाध्यक्ष द्वय राजेश सोनी, श्रीमती निर्मला देवांगन, देवेश साहू , रूपेश तिवारी, मदन देवांगना, थे।
महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। और साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना में प्रातः स्मरण , सरस्वती वंदना, गुरूमहिमा ,रामधुन, नांनधुन,मौन प्रार्थना, वी शैल ओवर कम, हर देश मे तू हर भेष में तू, शाँति पाठ आदि किए गए।
इस अवसर पर पंकज हरपाल ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को कहा कि बापू के जीवन से हमें शालीनता, सरलता, उद्वरता एवं सहजता की प्ररेणा मिलती है जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिये और गांधी की तरह सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

रूपेश तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि महात्मा गांधी विश्व के लिए एक आदर्श महापुरूष है जिन्होंने दुनिया को सत्य एवं आंहिसा का मार्ग दिखाया। इस कारण आज के दिन को विश्व आहिंसा के रूप में भी मनाया जाता है हमारे लिये गर्व का विषय है कि गांधी भारत में पैदा हुए।उस समय मौहोल ऐसा था।भारत का हर गांव स्वर्ग हो, सुख सुधा जहाँ हर पल बरसे , मानव की क्या बात कहे जहाँ देव भी आने को तरसे।

मदन देवांगन ने बताया कि ऐसे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन युवा पीढ़ी में एकता की भावना का संचार होता है और उनमें देशभक्ति की भावना भी प्रबल होती है.। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव शेष नारायण साहू ने किया।
स्वच्छता अर्पित करते हुए ओपन रोवर रेंजर के द्वारा वरिष्ठ स्काउटर अरुण कोसे के मार्गदर्शन में बागबाहरा के राधा कृष्णा मंदिर प्रांगण मे साफ सफाई का कार्य किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने वीणा साहू, भूषण साहू, रक्षा साहू,मनोज दिवान,व्यास नारायण बंजारे,रोवर लीडर सतीश देवांगन,ओपन रेंजर कैप्टिन भगवंतिन निराला, ओपन स्काउट गगन टोण्डेकर ,अजय कुमार, गोपाल विश्वकरमा, भुनेश्वर देवांगन, नुरेंद साहू, खेमराज ताण्डे, नरेश कुमार देवांगन, कुंदन ताण्डे, डिगेश्वर यादव, करन सिंग निलम सोनवानी, दिक्षा दुबे, गुंजन देवांगन, मुस्कान ठाकुर आदि मौजूद रहे।