
प्रदेश के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह का प्राप्त होगा मार्गदर्शन।
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी:- भारतीय जनता पार्टी जिला मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर के भरतपुर सोनहत विधान सभा में विधान सभा स्तरीय धरना प्रदर्शन दिनांक 4/10/2023 दिन बुधवार को जनकपुर एवं मनेन्द्रगढ़ विधान सभा में विधान सभा स्तरीय धरना प्रदर्शन दिनांक 05/10/23 दिन गुरुवार को खड़गवां मे होना सुनिश्चित हुआ है। उक्त दोनो कार्यक्रम अलग -अलग दिवस को सम्पन्न होंगे तथा दोनो दिवसो के कार्यक्रम का समय एक ही होगा। दोनो विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश के पूर्व महामंत्री रामप्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के मुख्य अतिथ्य मे संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 11:00 बजे से होगी,जिसमे विधान सभा कोर कमेटी व मंडलों के महामंत्री, मोर्चो के जिला महामन्त्री, मोर्चो के प्रदेश कार्यसमिति, मंडलों के प्रभारी,भाजपा प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, सहसंयोजको, जनपद अध्यक्ष, नगरीय क्षेत्र के पार्षदगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक मे सम्मिलित होंगे।
वहीं दोपहर 1:00 बजे से महिला मोर्चा की “धन्यवाद – सभा” व दोपहर 2:00 बजे से विधान सभा आंदोलन होगा।जिसमे प्रदेश पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य भाजपा,जिला पदाधिकारी भाजपा,जिला कार्यसमिति वि. आम.सदस्य,स्थाई आ. सदस्य, विधानसभा प्रभारी,संयोजक, मंडल प्रभारी,सह प्रभारी,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,विधानसभा विस्तारक,जिला टीम,मंडल संयोजक,सह संयोजक, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य,प्रकोठों के प्रदेश संयोजक,सह संयोजक,जिला संयोजक, नगरीय निकाय के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष,पार्षद,जिला पंचायत सदस्य,सरपंच एवं समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। उक्ताशय की जानकारी मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी।
