
राजिम:-भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी,जिला शिक्षा अधिकारी नवीन भगत एवं जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन एवं डी ओ सी स्काउट सीमा साहू व डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में गाँधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर पेंशनर्स भवन राजिम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर व संजय एक्का प्राचार्य स्वामी आत्मानंद विद्यालय राजिम के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न धर्म के अनुयायियों डेरा पाठ का आयोजन किया गया जो स्काउट की निर्धारित प्रार्थना है। मुख्य अतिथि रेखा सोनकर ने कहा कि महात्मा गाँधी सत्य, अहिंसा के पुजारी थेl देश को आजाद कराने में गाँधी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है l आप सभी गाँधी जी के बताये हुए मार्ग पर चलकर उनके सिद्धांत एव आदर्श को आत्मसात करना चाहिए. उन्होंने आगे स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ शरीर में स्वस्थ मन निवास करती है l हमे अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखना चाहिए.प्राचार्य संजय एक्का ने कहा कि आज पूरा देश गाँधी एवं शास्त्री जयंती मना रहे हैं.गांधी जी का सिद्धांत सादा जीवन उच्च विचार था.उन्होंने आगे कहा कि आज के युवा कल के भविष्य है. हमे सकारात्मक सोंच के साथ कार्य करना चाहिए तो निश्चित ही सफ़लता मिलेगी. जिला सचिव रोमन लाल साहू ने कहा कि नशा नाश की जड़ है.नशापान के सेवन से शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक विघटन हो जाता है.इस अवसर पर डी ओ सी आशीष साहू, सीमा साहू,जिला भोजन प्रभारी प्रेमलाल साहू,जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू रवि तारक,विक्रम ठाकुर स्काउट गाइड व रोवर रेंजर उपस्थित थे।
