देश की स्वच्छता” धरातल तक ही नहीं, विचारों तक विस्तारित है, जिसको समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी देश के हर नागरिक और व्यक्ति की है।

बिलासपुर :- माननीय छ0ग0 उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा दिनांक 25.09.2023 से 02.10.2023 एक राष्ट्रीय अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा- 2023 (SHS-2023) सप्ताह का आयोजन किये जाने के निर्देश के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायालय रायपुर द्वारा स्वच्छता के संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है, जिसमे परालीगल वालेंटियर्स, न्यायिक अधिकारी, न्यायिक कर्मचारी, अधिवक्तागण स्वच्छता के विषयों को जनता तक पहुंचाने के अभियान के तहत संयुक्त कार्य कर रहे हैं। उक्त अभियान के तारतम्य में ही आज दिनांक 01.10.2023 को जिला न्यायालय परिसर रायपुर में राष्ट्रीय अभियान “स्वच्छता ही सेवा पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  अब्दुल जाहिद कुरैशी के हाथों दीप प्रज्जवलन के माध्यम से किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री हेमंत सराफ, विशेष न्यायाधीश  हिरेन्द्र सिंह टेकाम जिला रायपुर के समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण एवं परालीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे। अब्दुल जाहिद कुरेशी द्वारा अपने उद्बोधन में सभा को संबोधित करते हुये कहा कि स्वच्छ रहना हमारा नतिक दायित्व है, जब हम स्वच्छ रहेंगे तो हमारा पूरा शहर स्वच्छ रहेगा। स्वच्छता हमें अपने आचरण में भी लानी होगी, क्योंकि स्वच्छता की शुरूआत हमारे स्वयं के आचरण से होगी। स्वच्छ भारत अभियान किसी व्यक्ति विशेष की जिम्मेदारी न होकर एक साझा जिम्मेदारी है और इसके लिये हर प्रयास बहुत ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने और बापू के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने देश में स्वच्छ, स्वास्थ्यवर्धक एवं न्यायप्रिय वातावरण प्रदान कर भारत देश का विश्वपटल पर अग्रणी भूमिका में लाने का स्वप्न साकार करने में योगदान देना होगा. आज संपूर्ण विश्व के नेतृत्व करने का कार्य देश के जनमानस की दृढ इच्छाशक्ति के कारण बढ़ा है।

माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा जिला न्यायालय के सभी कर्मचारीगण, विद्वान अधिवक्तागणों से स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निरंतन प्रदान करने की अपील की गई। स्वच्छता ही सेवा 2023 (SHS-2023) के तहत माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय  अब्दुल जाहिद कुरैशी के द्वारा जिला न्यायालय रायपुर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया साथ ही साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समर्पण भाव से इस अभियान में तत्परता के साथ लगे हुये सभी कर्मचारीगण एवं सभी परालीगल वालेंटियर्स का भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं अन्य पुरूस्कार वितरण भी माननीय महोदय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथिगणों ने सेल्फी कार्नर के माध्यम से सेल्फी लेते स्वच्छ भारत का संदेश भी दिया।