एक से बढ़कर एक सुआ प्रस्तुतियों से उपस्थित ग्रामवासी मंत्रमुग्ध होते रहे : विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू।

महासमुंद :- विधानसभा क्षेत्र ग्राम मुस्की में सरगम नव युवक गणेश उत्सव समिति के तत्वाधान में सुआ नृत्य का कार्यक्रम आयोजन में विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू शामिल हुए।

ग्रामीणो के द्वारा चंदन बंदन और गुलदस्ता,फूल माला पहनाकर विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू का भव्य स्वागत किया। सभी पंचायत से सुआ नृत्य मंडलियों ने भाग लिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से उपस्थित ग्रामवासी मंत्रमुग्ध होते रहे। उपस्थित अतिथिगण भी अपने आपको झूमने से नहीं रोक पाए।
तुषार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा छत्तीसगढ़ में सुवा नाच बेहद लोकप्रिय है। दीपावली के आसपास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह नृत्य करती हैं। इसके माध्यम से वे अपने सुखदुख साझा करती हैं। सुवा गीत के माध्यम से वे अपनी आवाज की भी अभिव्यक्ति करती हैं और अपने समय के समाज के बारे में भी बताती हैं। तोते के जैसे हरे वस्त्रों में समूह में किया गया यह नृत्य बेहद आकर्षक होता है।
मंच संचालन कमलेश ध्रुव ने किया और अपने मनमोहन अदाकारी ,शायरी ,चुटकुला से दर्शन का मन मोह कर दिल जीता लिया, कार्यक्रम को सफल बनाने में सरगम युवक गणेश उत्सव समिति उपसरपंच चंद्रशेखर साहू, भुवनेश्वर ध्रुव,ईश्वर ध्रुव, संतराम निषाद, कमलेश ध्रुव देव साहू ग्रामीण जनों के विशेष सहयोग रहा।