
छुरा :- गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम रवेली के रहने वाला जवान राजेश ध्रुव एन्टी नक्सल ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गया,जोकि सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन 209 में पदस्थ था। घर में दो भाई और एक बहन है राजेश घर का छोटा बेटा था जो कुछ साल पहले ही सीआरपीएफ में गया था, जवान झारखंड के पश्चिम भूम जिला में पदस्थ था। जो एक आईडी ब्लास्ट चपेट में आने से शहीद हो गया हैं जिसका पार्थिव शरीर शुक्रवार को ग्राम रवेली लाया जायेगा, खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है। दो साल पहले ही जवान की शादी हुई थी और अभी उसकी पत्नी लगभग 6 माह की गर्भवती भी बतायी जा रही है। अंचल में शहीद जवान को सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जा रही है। जवान राजेश ध्रुव का पार्थिव शरीर शुक्रवार को आयेगा कर के परिजन परिवार सुबह से शाम तक देखते रहे लेकिन पार्थिव शरीर शाम तक नही पहुंच पाया गांव मे चारो तरफ शोक मे डूबे हुए है परिवार का हाल बेहाल हो गया है लोगों मे तरह तरह की चर्चा हो रही है अखिरकार पार्थिव शरीर आज क्यों नही आया कोई जवाब नही दे पा रहे है। गांव मे बड़ी संख्या लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग लेकिन पार्थिव शरीर नही पहुंचे।
