
मुड़ागांव(कोरासी) :- संकुल केन्द्र जरगांव के अन्तर्गत प्राथमिक शाला रवेली में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।साथ ही मौसमी बीमारियों से बचने का उपाय भी बताया जा रहा है। सिकलसेल एनिमिया का भी जांच किया जा रहा है। समय समय पर बच्चों को स्वस्थ तथा फिटनेस रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह कार्यक्रम कार्यक्रम चलाया जाता है।इसी क्रम में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।इस अवसर पर प्रधानपाठिका योगिता मिश्रा, सुशीला साहू उपस्थित थी। स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले डाक्टर की टीम में डा तरुण कुमार पटेल,डा काजल पैकरा,बिसनाथ कुंजाम, दुर्गेश नंदनी थे।
