दुर्ग :- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने अकादमी के चौथी वर्षगांठ के अवसर पर आनलाइन कार्यक्रम शिकसा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन, कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान के उपस्थिति व टीकाराम सारथी प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना भारत माता खटकर प्रधान पाठक पीपरभवना ग, राजगीत चन्द्र चन्द्रा व्याख्याता तुषार, शीर्षक गीत प्रमोद आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा, शिकसा गीत चमेली साहू व्याख्याता सुकली द्वारा प्रस्तुत कर किया।
शिकसा के निर्माण पर विचार प्रगट करते हुए संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने कहा कि संस्था 04 वर्ष में कदम कदम बढ़ाते हुए चारों दिशा में पहचान बना लिया है और शिक्षक व छात्र अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।
कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान जिलाध्यक्ष जांजगीर ने बताया कि शिकसा हर कार्यक्रम को आयोजित करके सभी को आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान रहा है।
पदाधिकारी के विचार में कौशलेंद्र पटेल प्रातांध्यक्ष ने कहा कि हमारे अकादमी संयोजक आस के संयोजन में निरंतर आगे बढ़ रहा है जिसका सभी लोग तारीफ करते हुए नहीं थकते।
बोधीराम साहू कोषाध्यक्ष ने अपनी बात में शिकसा के विकास पर कहा कि सबके प्रयास व सहयोग से एक से बढ़कर एक कार्यक्रम हो रहा हैं जिससे हमारी साथी लाभान्वित हो रहे हैं।
महेतर लाल देवांगन संगठन मंत्री आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संस्था शिक्षक व छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास कर रहा है।
होरीलाल चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष दुर्ग, राधेश्याम कंवर महासचिव जांजगीर, नमिता गोपाल जांजगीर आदि ने भी अपने उदबोधन में शिकसा के कार्य को सराहनीय बताते हुए सबको मिलकर कार्य करने की बात कहा।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे टीकाराम सारथी ने कहा कि शिकसा के हर कार्यक्रम सराहनीय व प्रसंशनीय हैं इससेे जुड़कर लोग गौरवांवित महसूस करते है संयोजक सहित सभी बधाई के पात्र है।
कार्यक्रम में निशा महिलांग डी.एल.एड अहेरी, रामलाल कोशले प्रधान पाठक बछौद, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा, हेमराज निषाद व्याख्याता सेजस बसना, डॉ ज्योति किरण चंद्राकर व्याख्याता महासमुंद, ऋतंभरा कश्यप शिक्षक कोसमंदा, मोहित शर्मा शिक्षक परसदा, राजीव लोचन कश्यप ब्याख्याता सेमरिया, मीना भारद्वाज व्याख्याता गोगांव, अनुरमा शुक्ला शिक्षक अंडा दुर्ग, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता पटौद, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी, सरोज बंजारे सहा.शिक्षक पोडीशंकर, ओ.पी. कौशिक”रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुडक ई पेण्ड्रा, ज्योति गजपाल व्याख्याता सुरही, शिव अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक बंगला मटिया आदि ने विचार, गीत, कविता व नृत्य प्रस्तुत कर शिकसा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन संजय मैथिल संयुक्त सचिव व आभार प्रदर्शन डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।
