
दुर्ग :- जिसके अंतर्गत दुर्ग जिले में शिवेंद्र वर्मा (प्रदेश महामंत्री) छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना एवं गोपी साहू जी (रायपुर शहर अध्यक्ष) छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना की नियुक्ति की है जो दुर्ग जिले में प्रत्येक विधान सभा का वार्ड स्तर तक दौरा कर संगठन के सेनानियों को चुनाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देंगे ।
इसी कड़ी में जिला प्रभारी महोदय का आगमन दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा में हुआ जहां मुरमूंदा एवं अहिवारा नगर में ग्राम स्तर तक के सेनानियों की बैठक लेकर अहिवारा विधानसभा से छत्तीसगढ़िया वादी विधायक चुन कर विधानसभा में भेजने के लिए तैयारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

इस बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण गंधर्व के साथ जामुल नगर , अहिवारा नगर मुरमुंदा क्षेत्र के बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे । जिसमे मुख्य रूप से जागेश्वर वर्मा , अप्पू मेश्राम , कौशल साहू , भूषण साहू , धर्मेंद्र साहू आदि पदाधिकारी उपस्थित थे
