कवि डी के जैन मित्तल ने अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन सहित दोनों दिन कवि सम्मेलन में किया काव्यपाठ, नगरपालिका ने किया सम्मान।

कामां :- नगरपालिका द्वारा आयोजित भोजन थाली परिक्रमा मेला में गुरुवार रात्रि को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जो अगले दिन सुबह साढ़े तीन बजे तक चला। जिसने देश-विदेश में मशहूर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक के आमंत्रित कवियों ने काव्यपाठ किया। कवि डॉ भगवान मकरंद द्वारा संयोजित इस शानदार विराट कवि सम्मेलन का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष  गीता खंडेलवाल एवं पार्षदों ने इस अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में आमंत्रित सभी कवियों का सम्मान उत्तरीय ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया। सरस्वती वंदना इंदौर की कवयित्री डॉ भुवन मोहिनी के द्वारा की गई।

देश की मशहूर अंतरराष्ट्रीय शायरा शबीना अदीब ने “जो खानदानी रईस होते मिजाज रखते हैं नरम अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है” सुनाकर अपने गीत और गजलों के माध्यम से श्रोताओं को आनंदित किया। लाफ्टर चैंपियन सरदार प्रताप सिंह फौजदार ने अपने हास्य और व्यंग के माध्यम से सभी को गुदगुदाया। अलवर से पधारे विनीत चौहान ने नूंह और मणिपुर की घटनाओं पर वीर रस की कविताओं से श्रोताओं में जोश भर दिया। मंदसौर से पधारे कवि मुन्ना बैट्री ने हास्य की फुलझड़ियों से उपस्थित सभी श्रोताओं को खूब हंसाया। कामां के ही हास्य के कवि डॉ भगवान मकरंद ने “आना आना ना गिरधारी तेरा आना है बेकार” हास्य व्यंग कविता के माध्यम से श्रोताओं के दिलों पर जादू किया। इंदौर की डॉ भुवन मोहिनी ने अपने मुक्तक और गीत के माध्यम से श्रोताओं के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। हास्य कवि लाफ्टर किंग हेमंत पांडे ने छोटे-छोटे हास्य के बाणों से सभी को खूब हंसाया। कवि डीके जैन मित्तल वाह भाई वाह फेम ने “मुझको शायर बनाकर चली वो गई” सुनाकर अपने मुक्तकों के माध्यम से श्रोताओं के दिलों में अपनी जगह बनाई। कैथवाड़ा के नानक चंद नवीन ने 65 वर्ष की नारी के श्रृंगार की महिमा का वर्णन कर हास्य के माध्यम से लोगों को गुदगुदाया।

इस कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे मनवीर मधुर ने “सुदर्शन चक्र उठाना पड़ता है” अपनी मधुर आवाज में ओज की कविताओं से श्रोताओं में जोश भर दिया। जयपुर के गोविंद भारद्वाज ने गीतों से समां बांधा तो कवि मारुति नंदन ने चक्रधारी बन जाइए कविता सुनाकर उपस्थित श्रोताओं का मनोरंजन किया। इस कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे राधा गोविंद पाठक ने अपने छंद सुनाकर कवि सम्मेलन को शिखर तक पहुंचाया। मंच पर ही सरदार प्रताप फौजदार का जन्मदिन मंच पर उपस्थित कवियों और नगर पालिका मंडल के द्वारा केक काटकर मनाया गया।

अगले दिन शुक्रवार को क्षेत्रीय कवि सम्मेलन का नगरपालिका द्वारा आयोजन किया गया जो कि शनिवार सुबह 5 बजे तक चला। आगरा से पधारे कवि लटूरी लट्ठ के शानदार संचालन में एक लंबी कवियों की टीम ने इस कवि सम्मेलन में अपना काव्यपाठ किया। नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा कवियों को दुपट्टा ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
भगवान मकरंद जी (संयोजक)
मनवीर मधुर जी (संचालन)
विनीत चौहान जी
प्रताप फौजदार सरदारजी
शायरा शबीना अदीब
भुवन मोहिनी जी
हेमंत पांडे
मुन्ना बैट्री
राधागोविंद पाठक
नानक चंद नवीन
गोविंद भारद्वाज
मारुति नंदन
डी के जैन मित्तल ।