
स्वाधीन जैन-बालोद
बालोद :- महिला मोर्चा महामंत्री बीजेपी बालोद डॉ मोना टुवानी ने अनियमित कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों की मांग को घोषणा पत्र में रखने के लिए सांसद और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष विजय बघेल से मुलाकात की। इसके लिए सभी अनियमित कर्मचारियों ने डॉक्टर टूवानी का आभार व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि डॉक्टर मोना टूवानी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर हमेशा से प्रयासरत रही है। उपयुक्त मंचों पर अनियमित कर्मचारियों की मांगों को रखती रही है। इनके अलावा वे शहर की भी समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहती हैं।
