
महासमुंद:- भारतीय जनता पाटी जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में पेश किया जिसके बाद राज्यसभा में भी यह विधेयक पेश किया गया जिसे सदस्यों ने अपनी स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया गया। सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग भी हुई जिसमें केन्द्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है। इसके लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केन्द्रीय कैबिनेट के सभी सदस्यों का आभार माना है। इस ऐतिहासिक निर्णय का देश की हर महिलाएं सहर्ष स्वागत कर रहीं हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने एक बार पुनः महिलाओं के प्रति अपने सम्मान और उनके सशक्तिकरण हेतु नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पेश किया। यह सभी महिलाओं के लिए एक आत्मगौरव का क्षण है इसके साथ ही भारत की राजनीति का एक स्वर्णिम अध्याय है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा कहा कि यह देश की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है कि नए संसद भवन का शुभारम्भ प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को समर्पित करते हुए उसका श्री गणेश किया। महिलाओं के हित, सुरक्षा, अधिकार एवं सम्मान के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए जा रहें सराहनीय प्रयासों एवं ऐतिहासिक निर्णयों व योजनाओं से आज देश की महिलाएं सशक्तिकरण की राह पर अग्रसर हैं, लोकसभा में पेश हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐसा निर्णय है, जिससे नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। �
