
महासमुंद:- विधानसभा पटेवा क्षेत्र के ग्राम सलिहाभाटा में आयोजित छत्तीसगढ़ी नाचा गम्मत कार्यक्रम के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। जिसमें विधायक प्रत्याशी अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ, आयोजन समिति व ग्रामीणों के द्वारा तुषार साहू का चंदन, गुलाल, फुल माला पहनकर भव्य स्वागत किया
तुषार ने अपने उद्बोधन में कहा छत्तीसगढ़ी नाचा मनोरंजन का साधन ना होकर हमारी संस्कृति के साथ साथ समाज में विभिन्न बुराइयों के ऊपर कटाक्ष करने का माध्यम है। आगे कहा कि नाचा गम्मत धरोहर को सहेजने के लिए, हमारी आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हमारे युवा वर्ग आज परस्पर सामने आकर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करा रहे हैं, जो निश्चित ही हमारे आने वाले भविष्य के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। उन्होंने इस आयोजन के लिये आयोजन समिति को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया ।
