शराब दुकान में देसी का टोटा, बाहर 20 रुपये अधिक में मिल रहा l

महासमुंद:- देशी शराब की आवक कम होने की बात आबकारी अधिकारी जरूर कर रहे हैं लेकिन सरकारी दुकान के बाहर यहीं देसी शराब कोचिंए के माध्यम से चखना सेंटर वाले बेच रहे हैं। इस बात की जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों को है लेकिन ये कार्रवाई के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं इससे कोचिए के हौसले बुलंद हो गए हैं। बंता दे कि नगर के शराब दुकानों में कोचियों का व्यापक प्रभाव है इसका ताजा उदाहरण गुरुवार को सितली नाला देसी शराब दुकान में देखने को मिला यहां से लगातार शिकायत मिल रही थी कि शाम होते ही देसी प्लेन शराब दुकान में खत्म हो जाती हैं लेकिन दुकान के बगल चखना सेंटर में देसी शराब उपलब्ध रहती है जिसे कोचिए 20 रुपये अधिक में बेचते है नईदुनिया टीम ने मौके में पहुंचकर पड़ताल की तो मामला उजागर हुआ। गुरुवार शाम साढ़े चार बजे फोन पर सूचना आई कि आज भी देशी प्लन शराब दुकान में नहीं है।80 रूपये की यह शराब पड़ोस में 100 रुपये में बिक रही हैं इस पर किम शाम पौने 5 बजे दुकान पहुंची। दुकानदार ने बताया कि देसी प्लेन शराब खत्म हो गई है, जिस पर बाहर निकलकर लोगों के बताए अनुसार चखना सेंटर की ओर टीम बढ़ी । टीम पहुंचने की सूचना अवैध रूप से शराब बेचने वालों को हो गई थी लिहाजा अज्ञात ने इस झाड़ियों में छिपा दिया। टिम मौके तक पहुंची तो सफेद बोरी में लगभग 15 से 20 पौधा शराब मिली ।यब शराब आसपास के लोगों ने उनका नहीं होना बताया। बाद यह शराब दुकान लाकर छोड़ा गया। मौके से आबकारी निरीक्षक सविता रानी मेश्राम से संपर्क साधा गया किन्तु उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।न ही उन्होंने फुर्सत मिलने पर काल लगाया ।