हरेक सफाई मित्र पालिका परिवार का हिस्सा है – राशि महिलांग।


महासमुंद :- डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सफाई मित्रो के लिए एक दिवसीय सुरक्षा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष  राशि त्रिभुवन महिलांग ने किया। इस अवसर उन्होंने सफाई मित्रों से कहा कि जिस तरह आप पुरी ईमानदारी के साथ नगर की सफाई व्यवस्था में अपना ध्यान, योगदान दे रहे हैं ठीक उसी तरह अपने स्वास्थ्य और परिवार का भी ख्याल रखे। हरेक सफाई मित्र पालिका परिवार का हिस्सा है इसलिए सफाई के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें और समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य कराते रहें। मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने भी सफाई मित्रों से कहा कि जब तक हम खुद के स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रखेंगे, तब तक हम अपने कार्यों को सहीं अंजाम तक नहीं पहुंचा सकेंगे। इसलिए पहले अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे। सुबह 9 बजे से आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों की संख्या में सफाई मित्रो ने अपना एवं अपने परिवार के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निशुल्क दवा प्राप्त किया। शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, -एनयूएलएम योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं राशन कार्ड आदि बनाने संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुऐ आवेदन पंजीकरण कराया। इस दौरान पार्षद रिंकू तारेन्द्र चन्द्राकर,आरिश अनवर, उप अभियंता दिलीप कश्यप, स्वास्थ्य अधिकारी तरूण ठाकुर, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चन्द्राकर, स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श,मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की टीम, क्षत्रीय परियोजना प्रबंधक, अंकित चन्द्राकर रहे।