मिनी स्टेडियम में लगा आयुष विभाग का स्टाल l 

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी के आगमन पर मिनी स्टेडियम बीजापुर में आयुष विभाग द्वारा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अरविन्द मरावी के नेतृत्व में डॉ. सीताराम जेना एवं स्वास्थ्य अमला द्वारा स्टॉल लगाया था। स्टाल में अन्य आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ठाकुर , डॉ. शिवनारायण मिश्रा , डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह कार्मा,  पर्वत निषाद, गुरला दुगैया औषालय सेवक,  बामदेव बघेल , रंजित बरिहा, त्रिमल मट्टी का सहयोग रहा। स्टॉल में रोगियों का परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का परीक्षण कर औषधियां वितरण किया गया। साथ ही त्रिकटु चुर्ण का काढ़ा बनाकर पिलाया गया है। आयुर्वेदिक जड़ी बुटियों के बारे में जानकारी दी गई है स्टॉल में कुल 160 रोगियों का उपचार किया गया है।