
महासमुंद :- गणेश चतुर्थी पर्व शहर सहित अंचल में जगह-जगह पर गणपति जी की प्रतिमा विराजित की गई। इसी क्रम में नगर पालिका कार्यालय में भी विधि विधान से गणेश जी की प्रतिमा विराजित की गई। दोपहर को गणेश जी की प्रतिमा को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग कार्यालय में लेकर आई। और देर शाम को कर्मियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रतिमा विराजित की। नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने बताया कि यह पहली बार है जब पालिका कार्यालय गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती का पर्व भी पालिका के गैरेज में विधिवत पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से मनाया गया। नपाध्यक्ष राशि महिलांग ने गणेश चतुर्थी पर्व की बधाई देते हुए भगवान से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लिपिक सीताराम तेलक, राजस्व प्रभारी दिलीप चंद्राकर, निरीक्षक गुमान ध्रुव, नरेश ध्रुव, उमेश जगत सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। बता दें गणेश जी प्रतिमा विराजित होने के बाद से आगामी 11 दिनों तक पालिका कार्यालय में भक्तिमय माहौल रहेगा।
