महासमुंद :- सरकार द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महासमुंद नगर पालिका द्वारा शहर के हर वार्ड में विशेष सफाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर में सफाई के साथ-साथ नागरिकों को सफाई के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। शहर के हर वार्ड में नालियों, सड़कों व आस-पास सफाई की जा रही है। नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने बताया है कि कार्यक्रम के तहत स्वच्छता से जुड़े समस्त सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 21 सितंम्बर को आयोजित किया गया है। इसमें नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मचारी, सफाई मित्र, स्वच्छता कमांडो, अधिकारी, कर्मचारी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
